भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
संगठन और सरकार के समन्वय पर जोर
बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर मंथन किया गया।
साथ ही सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर फोकस
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक के बाद बताया कि भाजपा में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा, ताकि चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
जल्द होगी अगली बैठक
यह कोर ग्रुप की पहली बैठक थी और पार्टी जल्द ही दूसरी बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति को और मजबूत करेगी।
चुनावी मोड में बीजेपी
इस बैठक के साथ ही यह साफ हो गया है कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंक दी है और संगठनात्मक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।



