Dainik KunjDainik KunjDainik Kunj
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
    राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंShow More
    “हमें भी खिलाओ झालमुड़ी…”: नरेंद्र मोदी के जिक्र से बंगाल का स्ट्रीट फूड बना नेशनल ट्रेंड, जानें क्या है इसकी खासियत और रेसिपी
    April 20, 2026
    जम्मू-कश्मीर बस हादसा: उधमपुर में टायर फटने से बस खाई में गिरी, 21 लोगों की दर्दनाक मौत
    April 20, 2026
    15 लाख का इनामी नक्सली सहदेव ढेर, पत्नी समेत 4 मारे गए
    April 18, 2026
    मशहूर गायिका आशा भोसले नहीं रहीं, कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ निधन
    April 12, 2026
    RSS प्रमुख मोहन भागवत के नाम पर फर्जी AI वीडियो वायरल, चुनावी माहौल में बढ़ा विवाद
    April 11, 2026
  • मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेशShow More
    भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस की जनरेटर कार में शॉर्ट सर्किट से धुआं, प्लेटफॉर्म पर मची अफरातफरी
    April 20, 2026
    महिला आक्रोश से दहला भोपाल: मोहन यादव का सख्त संदेश—“बहनों की इच्छा कुचलने वालों को कब्र से निकालकर भी देंगे सजा”
    April 20, 2026
    आधी आबादी पर सियासी संग्राम: MP में नारी शक्ति को किसने दी कितनी हिस्सेदारी? विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा में BJP-कांग्रेस के टिकट का पूरा हिसाब
    April 20, 2026
    उज्जैन: परशुराम जयंती पर भव्य समारोह, CM मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, तीन दिन तक कार्यक्रम
    April 19, 2026
    अक्षय तृतीया पर महाकाल दरबार में आम्र अभिषेक, शेषनाग-भस्म से सजा बाबा का दिव्य स्वरूप
    April 19, 2026
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
      • त्योहार और परंपराएँ
      • त्योहार और विशेष दिन
      • धर्म और आस्था
      • धार्मिक त्योहार
      • धार्मिक स्थल
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Reading: भोपाल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा—जिन्ना के दबाव में खत्म हुई अनिवार्यता
Share
Font ResizerAa
Dainik KunjDainik Kunj
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
  • संभागवार ख़बरें
  • विविध ख़बरें
  • ई-पेपर
  • संपर्क करें
Search
  • Home
  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्य प्रदेश
  • राज्यवार ख़बरें
    • छत्तीसगढ़
    • बिहार
  • संभागवार ख़बरें
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • उज्जैन
    • चंबल
    • नर्मदापुरम
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर
  • विविध ख़बरें
    • अपराध (जुर्म)
    • कैरियर्स ( जॉब )
    • जनमंच
    • जीवन मंत्र
    • सुरक्षा
    • धर्म-आध्यात्म
  • ई-पेपर
    • अरण्य पत्रिका ई-पेपर
    • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • संपर्क करें
Follow US

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Dainik Kunj > Latest Posts > ट्रेंडिंग > भोपाल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा—जिन्ना के दबाव में खत्म हुई अनिवार्यता
ट्रेंडिंगमध्य प्रदेश

भोपाल में ‘वंदे मातरम’ पर सियासी संग्राम: BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा—जिन्ना के दबाव में खत्म हुई अनिवार्यता

Roshni Bisen
Roshni Bisen
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Follow:
Published: February 11, 2026
Share
SHARE

भोपाल। वंदे मातरम की अनिवार्यता को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इसे राष्ट्र के लिए ‘मंत्र’ बताया है और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। वहीं कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए बीजेपी के नेताओं पर आजादी की लड़ाई में योगदान को लेकर सवाल खड़े किए हैं।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वंदे मातरम को अनिवार्य न करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिन्ना के सामने घुटने टेके और मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम से दूरी बना ली। शर्मा ने कहा कि आजादी के समय वंदे मातरम गाया तो गया, लेकिन उसकी अनिवार्यता समाप्त कर दी गई और इसके कई अंश काट दिए गए।

उन्होंने कहा, “जिस दिन वंदे मातरम के जयघोष के साथ देश को आजादी मिली, उसी दिन इसे अनिवार्य कर देना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। वंदे मातरम को आधा-अधूरा कर उसकी अनिवार्यता पूरी तरह खत्म कर दी गई।”

वहीं कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया, वे आज वंदे मातरम का महत्व समझाने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के विवाद खड़े कर रही है।

एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि वंदे मातरम देश के लिए एक मंत्र है और इसे बहुत पहले ही अनिवार्य कर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धीरे-धीरे सभी व्यवस्थाओं में सुधार कर रहे हैं और तेजी से बदलाव लाने का काम कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व कानून मंत्री पीसी शर्मा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम हमेशा से कार्यक्रमों में गाया जाता रहा है और यह आजादी की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया, वे आज इसके महत्व पर भाषण दे रहे हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि मदरसों के नाम पर राजनीति की जा रही है और वहां भी वंदे मातरम गाया जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर दिखावे की राजनीति करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान को लेकर कभी आपत्ति नहीं रही, लेकिन इसके कुछ शब्दों को लेकर पहले से आपत्ति जताई जाती रही है। उन्होंने कहा, “हमने खड़े होने से कभी मना नहीं किया। सम्मान देने में कोई एतराज नहीं है, लेकिन गाने को लेकर निर्णय हमारा होगा। हम गाएं या न गाएं, यह हमारा अधिकार है।” उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रगीत के कुछ अंशों पर पहले भी चर्चा रही है और नए निर्देशों का अध्ययन करने के बाद ही पार्टी निर्णय लेगी।

केंद्र सरकार के नए निर्देश
केंद्र सरकार ने वंदे मातरम को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम अनिवार्य होगा। राष्ट्रपति और राज्यपाल से जुड़े कार्यक्रमों में इसे लागू किया जाएगा। तिरंगा फहराने के अवसर पर भी इसे अनिवार्य किया गया है। छह अंतरों वाला पूरा संस्करण गाया जाएगा, जिसकी अवधि 3 मिनट 10 सेकंड तय की गई है। जन गण मन से पहले वंदे मातरम बजाया जाएगा और इसके दौरान सम्मान में खड़ा होना आवश्यक होगा।

वंदे मातरम की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है और यह मुद्दा आने वाले समय में और गर्मा सकता है।

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए आशीष शर्मा का अंतिम संस्कार: CM मोहन यादव ने दिया कंधा, छोटे भाई को सब-इंस्पेक्टर बनाने की घोषणा
दिल्ली शराब घोटाले में बरी हुए अरविंद केजरीवाल: भावुक वीडियो वायरल, निर्दोष साबित होने के बाद पीएम मोदी से कही ये बात
MP Morning News: दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट में शामिल होंगे सीएम डॉ. मोहन, विधानसभा बजट सत्र का 5वां दिन आज, Kailash Vijayvargiya के पुतले का दहन करेगी कांग्रेस, 1 मार्च को नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड की बैठक
बजट-2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी बजट, 13 लाख तक इनकम टैक्स फ्री होने की उम्मीद!
इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स का इस्तीफा, दिसंबर फ्लाइट संकट के बाद राहुल भाटिया संभालेंगे कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Roshni Bisen - Editor dainikkunj.com
ByRoshni Bisen
Follow:
रोशनी बिसेन dainikkunj.com की संपादक हैं, जो निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone.

Join Now
Popular News
नशे में धुत युवकों ने भगवान श्रीराम व हनुमान की मूर्तियों का किया अपमान, हिंदू संगठनों में आक्रोश
छत्तीसगढ़समाचार

नशे में धुत युवकों ने भगवान श्रीराम व हनुमान की मूर्तियों का किया अपमान, हिंदू संगठनों में आक्रोश

Roshni Bisen
Roshni Bisen
August 11, 2025
नए साल 2026 में बदलेंगे बड़े नियम: 8वां वेतन आयोग, इनकम टैक्स बिल से लेकर EPFO तक, सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत
बेटी का गुब्बारा पकड़ते वक्त हुआ हादसा, महिला पटवारी की अस्पताल में मौत
MP Board Result 2026 : 10वीं में प्रतिभा सोलंकी ने 499 अंकों के साथ किया टॉप, 12वीं में खुशी बनीं टॉपर
“दुनिया के सबसे बड़े टाइगर सर्वे की शुरुआत: एमपी के 9 टाइगर रिज़र्व में लगाए जा रहे कैमरे”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Weather
36°C
Madhya Pradesh
clear sky
36° _ 36°
10%
5 km/h
Tue
36 °C
Wed
39 °C
Thu
40 °C
Fri
41 °C
Sat
42 °C

Categories

  • राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें
  • मध्यप्रदेश
  • अपराध (जुर्म)
  • जीवन मंत्र
  • कैरियर्स ( जॉब )
  • दैनिक कुंज ई-पेपर
  • अरण्य पत्रिका ई-पेपर

About US

दैनिक कुंज एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो भारत और विशेष रूप से मध्य प्रदेश की राजनीति, समाज, शिक्षा, संस्कृति और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं सटीक रूप में प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से जनता की सच्ची आवाज़ को हर घर तक पहुँचाना है।

Join Our WhatsApp Group

Get latest news and updates directly on your phone. Join Now

© 2026 DainikKunj.Com. All rights reserved. Design by SBS India

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?