Maha Shivaratri 2026: महादेव के अभिषेक के लिए 4 शुभ मुहूर्त, इन पावन समय में बरसेगी भोलेनाथ की कृपा
देशभर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। शिव भक्तों के लिए यह पर्व अत्यंत पावन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिव्य रात्रि में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इसे शिव-शक्ति के मिलन का प्रतीक भी माना जाता है।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। भक्त प्रातः स्नान कर, भगवान शिव का ध्यान कर, शुद्ध जल और गंगाजल से अभिषेक करते हैं तथा “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करते हैं। इससे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
महाशिवरात्रि 2026: जलाभिषेक के 4 शुभ मुहूर्त
इस बार भक्तों को दिनभर में चार विशेष शुभ मुहूर्त मिलेंगे—
पहला मुहूर्त: सुबह 8:24 बजे से 9:48 बजे तक
दूसरा मुहूर्त: सुबह 9:48 बजे से 11:11 बजे तक
तीसरा मुहूर्त: सुबह 11:11 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक (अत्यंत फलदायी)
चौथा मुहूर्त: शाम 6:11 बजे से 7:45 बजे तक
मान्यता है कि इन शुभ समय में जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। महाशिवरात्रि की यह पावन रात्रि साधना, उपवास और भक्ति का विशेष अवसर मानी जाती है।



